गजा में आयोजित निशुल्क नेत्र शिविर में 123 लोगों ने कराई जांच, 36 पाए गए ऑपरेशन योग्य

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

डी.पी. उनियाल, गजा
टिहरी गढ़वाल। नगर पंचायत गजा में ‘राही नेत्र धाम, देहरादून’ द्वारा आयोजित एक दिवसीय निशुल्क नेत्र जांच शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में कुल 123 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें 57 पुरुष और 66 महिलाएं शामिल थीं।

नेत्र परीक्षण शिविर में डॉ. चेतन देसाई की अगुवाई में रीनू नेगी, मोनिका नेगी, अमन रावत, दीपक खत्री और विजय बहुगुणा की टीम ने आंखों की जांच और पंजीकरण में सहयोग किया। डॉ. देसाई ने बताया कि शिविर में आधुनिक मशीनों की सहायता से मोतियाबिंद, रेटिनल समस्याएं, ग्लूकोमा प्रबंधन और अन्य व्यापक नेत्र परीक्षण किए गए।

जांच के दौरान 36 मरीजों को ऑपरेशन योग्य पाया गया, जिनका मोतियाबिंद ऑपरेशन सोमवार को राही नेत्र धाम अस्पताल, देहरादून में किया जाएगा। इन मरीजों को अस्पताल तक वाहन से लाने-ले जाने और ऑपरेशन की सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह निशुल्क की जाएंगी।

डॉ. देसाई ने शिविर में उपस्थित लोगों को आंखों की देखभाल संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दीं और सभी से समय-समय पर नेत्र परीक्षण कराने की अपील की।

इस सेवा कार्य में नगर पंचायत गजा के अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान और समाजसेवी दिनेश प्रसाद उनियाल के सहयोग को सराहते हुए राही नेत्र धाम टीम ने उनका आभार व्यक्त किया।

शिविर में नगर पंचायत के सभासद रंजना चौहान, पूर्व सैनिक संगठन से भूपेंद्र सिंह धनोला, पूर्व प्रधान मान सिंह चौहान, रमेश नयाल, गंभीर सिंह नयाल, और नगर पंचायत कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!