छापेमारी में नशीली दवाइयां और इंजेक्शन बरामद नहीं हुए

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 29 अगस्त। चम्बा में स्थित मेडिकल स्टोरों में नशीली दवाओं, नशीली इंजेक्शनों के संबंध में पुलिस टीम और ड्रग्स निरीक्षक टिहरी गढ़वाल श्री चंद्र प्रकाश नेगी की संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी की गई। छापेमारी में किसी भी मेडिकल स्टोर में किसी प्रकार की अवैध नशीली दवाइयां और इंजेक्शन बरामद नहीं हुए है।

सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को आवश्यक हिदायत देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार लगातार संयुक्त टीम द्वारा आकस्मिक चैकिंग की जायेगी। नशीली दवाई और इंजेक्शन बरामद होने पर कानूनी करवाई की जायेगी।

पुलिस टीम में एल एस बुटोला थानाध्यक्ष, उ नि जोगेंद्र यादव, हे का मदन, का हरेंद्र ,ड्रग्स निरीक्षक प्रकाश चंद्र नेगी आदि शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!