पाकिस्तानी गोलीबारी में उत्तराखंड के दो लाल शहीद

पाकिस्तानी गोलीबारी में उत्तराखंड के दो लाल शहीद
Please click to share News

गद निनाद न्यूज़ * 2 मई 2020

पिथौरागढ़/नई टिहरी। बारामूला में पाकिस्तानी सेना से लोहा लेते हुए हमारे दो जवान शंकर सिंह और गोकर्ण सिंह शहीद हो गए। जानकारी के अनुसार एक जवान शंकर सिंह पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट क्षेत्र के नाली गांव का रहने वाला है तथा दूसरा जवान गोकर्ण सिंह भी पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी का बताया जा रहा है। 

सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी सेना की तरफ से हुई फायरिंग में तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शनिवार की सुबह दो जवान शहीद हो गए। रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से लगातार संघर्ष विराम तोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पाकिस्तान की तरफ से उल्लंघन कर नियंत्रण रेखा के नजदीक जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में अकारण गोलीबारी की गई। इस गोलीबारी में भारतीय सेना के तीन जवान घायल हो गए थे।

बयान में कहा कि एक मई को लगभग तीन बजकर 30 मिनट पर पाकिस्तानी सेना ने बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा से लगे रामपुर सेक्टर में अकारण संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। संघर्ष विराम उल्लंघन में तीन जवान घायल हो गए थे। तीनों जवानों को सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गंभीर रूप से घायल दो जवान शनिवार को शहीद हो गए। शहीद जवानों के पार्थिव शरीर उनके गृह जनपद भेजे जाएंगे। घटना से उत्तराखंड में शोक की लहर है।

गुरुवार को पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई थी। शाम लगभग सात बजे पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के मनकोटे सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों एवं मोर्टार से गोलाबारी की थी। भारतीय सैनिकों ने इस गोलाबारी का करारा जवाब दिया, जिसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई थी। इस गोलीबारी में 18 साल के एक युवक की मौत हो गई थी और एक अन्य युवक घायल हो गया था।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related News Stories