और…प्रवासियों की सेवा के लिए खुद को क्वारेन्टीन कर लिया पूर्व सैनिक विक्रम पंवार और उपप्रधान अर्जुन सिंह ने

Govind Pundir
3 Min Read
खबर को सुनें

गोविन्द पुण्डीर

गढ़ निनाद न्यूज़ * 9 जून 2020

नई टिहरी: वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते देश-विदेश, विभिन्न राज्यों से प्रवासियों की घर वापसी जारी है। केंद्र सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार रेड जोन से आने वाले सभी लोगों को संस्थागत क्वारेन्टीन किया जा रहा है। उनकी स्वास्थ्य जांच की जा रही है। पॉजिटिव केस मिलने पर उनकी ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। लोग उनसे दूरी बनाए हुए हैं।

ऐसे भी लोग हैं

लेकिन इसके अलावा भी कई ऐसे लोग भी हैं जो अपनी जान की परवाह किए बिना देश- विदेश से लौटे प्रवासियों की सेवा में लगे हैं। ऐसे ही दो नौजवान हैं जिन्होंने क्वारेन्टीन हुए प्रवासियों की सेवा देने के लिये अपने आप को भी दो महीने से क्वारन्टीन किया हुआ है। 

110 से ज्यादा लोगों को भेज चुके हैं घर

जी हां हम बात कर रहे हैं विकास खंड देवप्रयाग की ग्रामसभा चपोली के प्रधान पति व पूर्व सैनिक विक्रम पंवार और उप प्रधान अर्जुन सिंह की। जिन्होंने बाहरी  जिलों से आ रहे लोगो के साथ खुद को क्वारन्टीन किया हुआ है। जिससे उनके क्षेत्र में स्कूलों और पंचायती भवनों में रखे लोगो को खाने पीने की कोई समस्या पैदा न हो। ये दोनों नौजवान अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह से अब तक 110 लोगो की खाने पीने की व्यवस्था कर उन्हें अपने घरों तक भेज चुके हैं। बिना सरकारी मदद के उनके द्ववारा किये कार्यो की क्षेत्र के लोग सराहना कर रहे हैं।

40 दिन से नहीं गए बच्चों के पास

गौरतलब है कि पूर्व सैनिक विक्रम पंवार और उप प्रधान अर्जुन ने दोनों लगभग चालीस दिनों से अपने परिवार से भी अलग हैं। इन्होंने बताया कि उनका मकसद इस महामारी से अपने क्षेत्र के लोगो को बचाने और अन्य जिलों से आये हमारे ही भाई बन्धुओ की सेवा करना था। उन्होंने बताया कि गांव के लोगो के सहयोग से ही हम ये कार्य कर पाये। उन्होंने बताया कि वह घर के पास रह कर भी आज तक अपने घर नही गये है। कभी कभी खेतो के पास खड़े अपने बच्चो को देखकर हमे और हौसला मिलता है। धन्य हो ऐसे कर्मवीरों को। ऐसे कोरोना वारियर्स को सम्मानित किया जाना चाहिए। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!