Ad image

जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट के समस्त पटलों का औचक निरीक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 2 जून 2020

नई टिहरी:  जिलाधिकारी ने आज प्रातःकलक्ट्रेट पहुंचकर कार्यालय के समस्त पटलो का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित पटल के प्रभारी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पटलों पर  कार्य व्यवस्थित तरीके से हो, अभिलेखों का रखरखाव एवं इंडेक्सिंग प्रॉपर तरीके किये जाने हेतु मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को नियमित निरीक्षण/ समीक्षा के निर्देश दिए हैं। 

जिलाधिकारी ने ए आर के सेक्शन में आने वाली डाक एवं उसके निस्तारण हेतु पटल प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिए।  इसके अलावा न्यायालय कक्ष में और फर्नीचर लगाने, समाधान पोर्टल कक्ष में नए फर्नीचर वह कंप्यूटर स्थापित करने, कंप्लेंट सेल को और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। 

जिलाधिकारी ने नजारत कक्ष, संग्रह अनुभाग, फौजदारी सेक्शन, ई-डिस्ट्रिक्ट, प्राधिकरण लिपिक आदि पटलों का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को निर्देश दिए कि वे पटलवार तैनात अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों से संबंधी विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करें। 

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सीआरए पुष्कर सिंह नेगी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नजारत चंद्र सिंह राणा, मुख्य वैयक्तिक सहायक कुशाल सिंह रावत आदि उपस्थित थे। 


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!