नागेश्वरसौड़ में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

लोकेन्द्र जोशी

गढ़ निनाद न्यूज़* 21 जून 2020

घनसाली: रावत क्लीनिक बिनयखाल डॉक्टर गोविंद रावत के द्वारा  सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नागेश्वरसौड़ में 38वें स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में मौजूद ग्रामीणों का निशुल्क थर्मल स्कीनिग व रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु  होम्योपैथी औषधि आर्सेनिक अल्ब 30 का वितरण कर लोगों को करोना जैसी महामारी से बचाव व सावधानी के लिए जागरूक किया गया।

शिविर मे राम कुमार कठैत भाजपा मंडल अध्यक्ष बालगंगा, दिनेश भजनियाल अध्यक्ष  प्रधान संगठन भिलंगना, शिवेंद्र बिष्ट , मीनाक्षी देवी प्रधान सरकडा,विनय देवी क्षेत्र पंचायत सदस्य, सावित्री देवी प्रधान बौगा, रजनी देवी प्रधान पैडा, हरीश लाल सामाजिक कार्यकर्ता समेत आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!