महाविद्यालय चन्द्रबदनी में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

admin
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार * 29 अगस्त 2020

जामणीखाल: दिनाँक 29 अगस्त 2020 को ध्यानचन्द की पुण्य जयन्ती पर राजकीय महाविद्यालय चन्द्रबदनी के प्राध्यापक गणों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी गणों द्वारा महाविद्यालय परिसर से चन्द्रबदनी मन्दिर बस स्टैड़ तक दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में सुश्री अनुपा फोनिया प्रथम, श्री शाकीर शाह द्वितीय एवं सुश्री सौम्या कपटियाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ महाविद्यालय प्राचार्या प्रोफेसर पुष्पा उनियाल तथा प्रतियोगिता के जज की भूमिका मेे कार्यक्रम संयोजक डाॅ0 प्रताप सिंह बिष्ट उपस्थित रहें हैं।

प्रतियोगिता में कुल 12 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। दौड़ प्रतियोगिता समाप्ति के पश्चात् शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी गणों ने रैंणीताल क्षेत्र का भ्रमण किया और घनें जगल में फिट इण्ड़िया कार्यक्रम से अपने को जोड़ते हुये योगा, आसन एवं व्यायाम किया जिसमें अनुलोम विलोम एवं भ्रमरी एवं कपालभाती, आदि क्रियायें मुख्य रूप से की गयी हैं।

Share This Article
error: Content is protected !!