Ad image

डीएम ने खांडखाला कंटेन्मेंट जोन का किया निरीक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 07 अक्टूबर 2020।

नई टिहरी। जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने आज प्रातः तहसील टिहरी क्षेत्रान्तर्गत स्थित खांडखाला पहुंचकर कंटेन्मेंट जोन का निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सदर को निर्देश दिए कि कंटेन्मेंट जोन में आवश्यक सेवाओ से जुड़े कर्मिको के अलावा कोई बाहरी व्यक्ति अंदर प्रवेश ना करे साथ ही आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। 

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कंटेनमेंट जोन के प्रत्येक व्यक्ति की निरंतर स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य परीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। कंटेनमेंट जोन खांडखाला में 200 से अधिक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति पाए गए थे जिनको आइसोलेशन हेतु कोविड केअर सेंटर भेजा गया था। 

इस मौके पर उप जिलाधिकारी टिहरी एफ०आर० चौहान सहित स्वास्थ्य विभाग व पुलिस विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!