राज्य वित्त से 1 लाख रुपये की राशि चमोली आपदा पीड़ितों को देने को लिखा पत्र

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 9 फरवरी 2021 ।

पौड़ीखाल/नई टिहरी। जिला पंचायत सदस्य जामटी पौड़ीखाल देवेंद्र भट्ट ने जिला पंचायत अध्यक्षा को एक पत्र लिख कर अपने राज्य वित्त कोस से एक लाख रुपए की धनराशि चमोली गढ़वाल के आपदा पीड़ित क्षेत्रों में राहत व बचाव कार्यो में देने की मांग की।

भट्ट ने पत्र में लिखा है कि आपदा की इस घड़ी में हम सबका दायित्व बनता है कि आपदा पीड़ितों के कुछ कर सकें। उन्होंने कहा कि एक सामाजिक कार्यकर्ता होने के नाते वह अपने क्षेत्र के विकास कार्यों में खर्च  होने वाली राशि से 1 लाख रुपये चमोली जिले के आपदा प्रबंधन को देना चाहता हूं। भट्ट ने कहा कि इस आपदा की घड़ी में पीड़ितों को राहत पहुंचाना हम सबका फर्ज बनता है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!