72वें दिन भी जारी रहा मेडिकल कॉलेज आंदोलन

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

प्रधानमंत्री मोदी के कोटी दौरे से टिहरी को मेडिकल कॉलेज की सौगात मिलने की उम्मीद

टिहरी गढ़वाल । टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर गणेश चौक, बौराड़ी में चल रहा क्रमिक अनशन मंगलवार को 72वें दिन भी जारी रहा। टिहरी मेडिकल कॉलेज निर्माण संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर ग्राम बौराड़ी के भरत सिंह रावत और लक्ष्मी प्रसाद बडोनी क्रमिक अनशन पर बैठे।
आंदोलन के 72वें दिन जीत राम भट्ट के साथ कुलदीप सिंह पंवार, टिकम सिंह चौहान, राजेन्द्र पैन्यूली, चंदन सिंह रावत, विनोद पंत और किशोरी लाल चमोली सत्याग्रही के रूप में मौजूद रहे। समिति ने स्पष्ट किया कि टिहरी में मेडिकल कॉलेज की घोषणा होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
समिति के सदस्य कुलदीप सिंह पंवार ने कहा कि 25 और 26 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोटी दौरे से टिहरीवासियों को मेडिकल कॉलेज की सौगात मिलने की उम्मीद है। उन्होंने आशा जताई कि प्रधानमंत्री की ओर से घोषणा के साथ ही निर्माण कार्य शुरू करने की दिशा में ठोस पहल होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि मेडिकल कॉलेज निर्माण की धरातल पर शुरुआत चाहती है।
संयुक्त संघर्ष समिति ने सरकार से मांग की है कि टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण के संबंध में शीघ्र निर्णय लेकर क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी की जाए।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!