Ad image

ब्रेकिंग न्यूज़: मुख्यमंत्री की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव,खुद को किया आइसोलेट

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 22 मार्च 2021।

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं ठीक हूं और मुझे कोई परेशानी नहीं है। डॉक्टर की निगरानी में मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने तमाम उन लोगों को स्वंय की जांच कराने को कहा है जो उनके संपर्क में आये हों।

बता दें कि विगत दिवस सीएम ने दिल्ली में तमाम बड़े नेताओं, मंत्रियों से मुलाकात की थी और कल ही रामनगर में विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में भी शिरकत की थी। इस कार्यक्रम में चंपावत के विधायक कैलाश चंद्र गहतौड़ी, रामनगर के विधायक दीवान सिंह बिष्ट, उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार, डीएम धीराज गब्र्याल समेत कई अधिकारी व बड़ी संख्या में गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!