Ad image

राइंका पौड़ीखाल का अटल उत्कृष्ट विद्यालय हेतु चयन

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निरीक्षण कर जारी किया स्वास्थ्य प्रमाण पत्र

गढ़ निनाद समाचार* 25 मार्च 2021।

पौड़ीखाल। राजकीय इंटर कॉलेज पौडी खाल टिहरी गढ़वाल का चयन अटल उत्कृष्ट विद्यालय हेतु हो गया है। विद्यालय को सीबीएसई मान्यता हेतु स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रमाण निर्गत करने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिंडोलाखाल की टीम ने बुुधबार को विद्यालय का निरीक्षण किया।

टीम ने छात्र छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ साथ विद्यालय परिसर, कक्षा कक्ष, शौचालय, कार्यालय, प्रयोगशाला आदि सभी मानकानुसार स्वच्छ पायी। प्रत्येक कक्षा कक्ष, कार्यालय व विद्यालय परिसर में डस्टबिन की समुचित व्यवस्था, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, साफ-सफ़ाई, जैविक और अजैविक कूड़ेदान की समुचित व्यवस्था आदि की भूरी भूरी प्रशंसा की गई।

टीम ने विद्यालय में कोविड 19 के नियमों का अक्षरसः पालन किये जाने पर भी संतोष जताया तथा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रमाण पत्र निर्गत किया।

इस अवसर पर डॉ शाफवान अली,डॉ आशीष असवाल,ए एन एम मुन्नी चौहान,श्री बीरेंद्र सिंह गुसाईं, प्रधानाचार्य श्री पी एस कठैत,श्री सुनील पुरोहित,श्री चतर रावत,राकेश चन्द,किशोर सकलानी नीरज शाही विकास पांडेय,रविन्द्र पेटवाल अजय जोशी आदि उपस्तिथ रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!