Ad image

उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र रावत ने दिया इस्तीफा,औपचारिक घोषणा वाकी

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री बनना भी संभव

बड़ी खबर- सूत्रों के अनुसार अभी अभी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इसके साथ ही पिछले एक हफ्ते से उत्तराखंड की राजनीति में मच रही हलचल पर विराम लग गया। अब देखना यह है कि उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी का अगला चेहरा कौन होगा। सूत्रों की माने तो डॉ धन सिंह रावत को कमान सौंपी जा सकती है। अंदर खाने राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के नाम की भी चर्चा है।

उधर सीएम आवास पर नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। खटीमा से विधायक पुष्कर धामी को डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी मिलनी तय है।

उधर रमन सिंह समेत कई नेता देहरादून पहुंच रहे हैं। कल देहरादून में विधानमंडल दल की बैठक संभव है। सीएम रावत आज 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!