2 मजदूरों के ऊपर मिट्टी का ढेर गिरने से जिंदा दफन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार। घनसाली से लोकेंद्र जोशी।
घनसाली विधानसभा के अंतर्गत सिमली गांव में एक मकान के समीप मिट्टी हटा रहे दो नेपाली मजदूरों के ऊपर मिट्टी का ढेर गिरने से वे जिंदा दफन हो गये।
इस घटना में दोनों मजदूरों के शव बरामद कर लिए गए हैं।
सत्रों के अनुसार सोमवार शाम सेमली गांव में रमेशचंद्र के मकान के बगल से मिट्टी हटाने के काम में लगे 6 मजदूरों में से दो के ऊपर अचानक से मिट्टी का ढेर गिर गया जिससे वे दब गए। जेसीबी से मलवा हटाने पर दोनों के शव बरामद किए गए।
मृतक मजदूरों में नामराज 35, नारायण जिला दहीलेख नेपाल और जम्बू मल्ला 26 निवासी पालघर जिल्ला कालिकोट शामिल हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!