महिला दिवस के अवसर महाविद्यालय चंद्रबदनी (नौखरी) में गोष्ठी का आयोजन

admin
2 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार * 8 मार्च 2021
जामनीखाल। राजकीय महाविद्यालय चंदरबदनी में दिनांक 08 मार्च 2021 को महिला दिवस के अवसर पर मां चंद्रबदनी की स्तुति करते हुए राजकीय महाविद्यालय चंद्रबदनी (नौखरी) टिहरी गढवाल में प्राचार्य श्रीमती पुष्पा उनियाल की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर बी.एस.सी. प्रथम वर्ष की छात्रा प्रीति ने “आज की युग की नारी” पर कविता गायन किय। बी.एस.सी. पंचम की छात्रा ने महिला दिवस के महत्व पर भाषण दिया। एम. ए. प्रथम वर्ष की छात्रा प्रियंका ने एक गीत प्रस्तुत किया। विज्ञान संकाय की छात्राओं ने “दिल है छोटा सा छोटी सी आशा” गीत प्रस्तुत कर सबका मनोरंजन किया।

इसके पश्चात प्राध्यापक वर्ग ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किये। डॉ० देवेंद्र रावत ने महिला दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला तथा कहा कि सामाजिक कुरीतियों को शिक्षा के माध्यम से दूर किया जा सकता है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के महत्व व हर क्षेत्र में अग्रणी महिलाओं के उदाहरण दिए। डॉ० आशुतोष जगवाण ने महिला व पुरुषों को बराबर सम्मान देने की बात कही।

सहायक प्राध्यापक आशुतोष मिश्रा ने कहा की प्राचीन समय से ही सभी धर्मों में महिलाओं की गरिमामई उपस्थिति रही है। डॉ० रिचा गहलोत ने महिलाओं के उत्थान के लिए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ कार्यालय अधीक्षक केदार भट्ट ने “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” पर जोर दिया।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य श्रीमती पुष्पा उनियाल ने सभी को महिला दिवस की बधाई दी तथा सभी महिलाओं का स्वागत किया तत्पश्चात महिला आंदोलन की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला लैंगिकता समानता लाने में माता-पिता की परवरिश की महत्वपूर्ण भूमिका है महिलाओं को स्वयं ही सशक्त बनना है जो आत्मविश्वास से ही संभव है अंत में वंदे मातरम गा कर कार्यक्रम का समापन किया गया।कार्यक्रम का संचालन सुश्री अनुपा फोनिया के द्वारा किया गया ।

Share This Article
error: Content is protected !!