बाइक समेत गदेरे में बहा, दर्दनाक मौत

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

चमोली। जिले की तहसील थराली अन्तर्गत लोल्टी के निकट सोमवार को रायल इनफिल्ड बुलेट संख्या यूके-02 ए-6712 वाहन द्वारा बैजनाथ से थराली आते समय शुभम चंद्र नाम का एक व्यक्ति बाइक सहित गदेरे में बह गया था। 

तहसील प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने स्थानीय निवासियों के साथ बाइक सवार की काफी ढूंडखोज की गई। रेस्क्यू टीम ने मंगलवार की सुबह 10ः30 बजे इस व्यक्ति का शव लोल्टी के नागोली तोक के नीचे गदेरे में पत्थरों के बीच से बरामद किया। 

बता दें कि बाइक सवार शुभम चन्द्र पुत्र हरिगोविन्द आर्या नाम का यह व्यक्ति तहसील गरूड़, बागेश्वर का निवासी था। शुभम की उम्र लगभग 25 वर्ष थी। पुलिस द्वारा पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी कर्णप्रयाग भेज दिया गया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!