Ad image

टिहरी जिले में आज कोरोना के 47 नए मामले

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार।

नई टिहरी,16 अप्रैल,2021। जनपद टिहरी में शुक्रवार को कोरोना के 47 नए मामले सामने आए। विकासखंड चंबा से 19, भिलंगना 1, हिंडोलाखाल 3, कीर्तिनगर 3, फकोट 16 और प्रताप नगर से 5 मामले सामने आये। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों का इलाज शुरू कर दिया है।

जिले में संक्रमितों की संख्या 4690 पहुंच गई है। हालांकि इसमें से 4337 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 343 केस अभी एक्टिव हैं। अब तक कुल 10 की मृत्यु हो चुकी है। वर्तमान तक कुल नेगेटिव की संख्या 90080 है। वर्तमान तक प्रतीक्षारत सैम्पलों की संख्या 19106 है। आज हुए टीकाकरण की संख्या 1500 है। जबकि वर्तमान तक कुल 70350 का टीकाकरण किया गया है। आज 549 RT PCR, 448 Rapid, 39 trunat टेस्ट किए गए।

जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए जा रहे है। कोविड संक्रमण की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन सभी जरूरी कदम उठा रहा है। जनपद वासियों को संक्रमण से बचने के लिए शारीरिक दूरी रखने एवं मास्क पहनने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!