सीएम ने कहा चारों धाम सहित 51 मंदिर देवस्थानम बोर्ड से होंगे बाहर

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार।

देहरादून, 9 अप्रैल 2021। त्रिवेंद्र सरकार के एक और फैसले को पलटते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने हरिद्वार में साधु संतों के बीच चारों धाम सहित 51 मंदिरों को देवस्थानम बोर्ड से बाहर करने की घोषणा की। तीरथ सिंह रावत का देवस्थानम बोर्ड को लेकर यह एक बड़ा फैसला है ।

मुख्यमंत्री ने बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री, और गंगोत्री सहित 51 मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने तथा देवस्थानम बोर्ड को लेकर भी पुनर्विचार करने की बात कही।

विश्व हिंदू परिषद द्वारा बुलाई गई बैठक में मुख्यमंत्री ने साधु संतों को आश्वश्त किया कि राज्य सरकार जल्द साधु संतों और तीर्थ पुरोहितों के साथ इस विषय पर गंभीरता से बातचीत करेगी। कहा कि शंकराचार्य के समय से चारधाम को लेकर जो रीति रिवाज और परंपरा चली आ रही है उसको आगे भी जारी रखा जाएगा। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!