चंबा पालिका ने CRT को हेल्थ चेकअप करने के दिए निर्देश

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार।

नई टिहरी, 23 अप्रैल 2021। कोविड की दूसरी तेज रफ़्तार पर ब्रेक लगाने के लिए नगर पालिका परिषद चम्बा तीनों सिटी रिस्पांस टीम के प्रभारी डॉ हरीश भट्ट डॉ नेहा सकलानी तथा डॉ अमित उनियाल एवं उनके स्पोटिंग स्टाफ के साथ बैठक की। 

पालिका परिषद चंबा के अधिशासी अधिकारी एवम नोडल अधिकारी एसपी जोशी ने बताया कि क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव पेशेंट के हेल्थ चेकअप के लिए टीमों को निर्देश दिए गए हैं । उन्होंने कहा कि तीनों डॉक्टर्स के पूर्व वर्ष कोरोना काल में किए गए कार्यों की जानकारी ली गई , निश्चित ही उनका अनुभव पेशेंट के जल्दी ठीक होने के लिए कारगर साबित होंगे।

जोशी ने बताया कि तीनों टीमों को फील्ड में जाने से पहले मास्क और gloves भी अतिरिक्त रूप से दिए जाएंगे तथा सैनिटाइजर की बोतल भी दी जाएगी।

इस बैठक में तीनों डॉक्टर्स के अलावा सिटी रिस्पांस टीम के सीनियर कर्मचारी ओमप्रकाश तिवारी शरद पंडित पवन सेमवाल आयुर्वेदिक विभाग के रघुबीर गुसाईं, हरीश भट्ट अनुज सजवान इंद्रेश कोठारी पंकज नेगी आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!