सड़कों पर पेन्टिंग लेखन के जरिए कोविड से बचाव के संदेश

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार। 

चमोली 20 मार्च, 2020। कोविड से बचाव और सर्तकता के लिए चमोली जिला प्रशासन ने सड़कों पर सुन्दर पेन्टिंग लेखन के जरिए जनता को संदेश देने की कवायत शुरू की है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया की पहल पर कोविड से बचाव के लिए मास्क है जरूरी और दो गज दूरी का संदेश सड़को पर लिखे जा रहे है। 

क्लेक्ट्रेट और गोपेश्वर मुख्य चौराहे सहित सार्वजनिक स्थानों में सड़कों पर पेन्टिंग लेखन के जरिए कोविड बचाव के ये संदेश लोगों को आकर्षित कर रहे है और सड़क पर गुजरने वाले हर व्यक्ति को कोविड संक्रमण के प्रति सर्तक रहने का संदेश भी दे रहे है। 

जिलाधिकारी ने जहाॅ कोविड से बचाव और सर्तकता के लिए गाइडलाइन का कडाई से अनुपालन के निर्देश दिए है वही आकर्षक पेन्टिंग लेखन के माध्यम से भी जनता से सामाजिक दूरी बनाए रखने हेतु सकरात्मक संदेश पहुॅचाने की पहल शुरू की है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!