देश-दुनियाविविध न्यूज़

आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ ने सेक्टर-20 के कार्यालय में मनाया स्वतंत्रता दिवस

Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 15 अगस्त 2020

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ ने सेक्टर 20 के पार्टी कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस की 74वीं वर्षगांठ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मनाई। इस मौके पर पार्टी संगठन मंत्री विक्रम सिंह पुंडीर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए देश के वीर शहीदों को नमन किया। जिनके अमर बलिदान की बदौलत पूरा देश आज़ादी की खुली हवा में सांस ले रहा है।

विक्रम सिंह पुंडीर ने पार्टी सदस्यों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा हम सब आज गौरवशाली महसूस कर रहे हैं कि आज से ठीक 73 वर्ष पूर्व हमे आजादी मिली थी ।

उन्होंने कहा देश की आजादी के संघर्ष की गाथा बहुत बड़ी है और इसका वर्णन कुछ मिनटों में नहीं किया जा सकता है।

पुण्डीर ने कहा कि हर भारतीय के लिए 15 अगस्त का दिन बेहद खास होता है। स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए जो योगदान दिया वो कभी भूलाया नहीं जा सकता।

उन्होंने कहा कि आज आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल स्वतंत्रता सेनानियों के सपनो के भारत के निर्माण को पुरा करने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं तथा नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए अग्रसर हैं।

इस मौके पर कौशल सिंह, ललित मोहन, दलीप कुमार, दिनेश दलेरे, ओम प्रकाश तिवारी, राधेश्याम यादव,वीरेंद्र सिंह वीरू, रमेश कुमार, हरचरण दिलावर, डॉo चंद्रप्रकाश, धीरेंद्र विक्रम, ममता, सुधीर कुमार, वीरेंदर, राकेश शर्मा, सुमित सबलोक, विकास इत्यादि लोग मौजूद रहे। 


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!