डीएम ने किया प्रधानों से सीधा वर्चुअल संवाद,लिया फीडबैक

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी, गढ़ निनाद समाचार। कोरोना महामारी की दूसरी लहर व संभावित तीसरी लहर के दृष्टिगत जनपद की प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर गठित निगरानी समितियों को और अधिक सशक्त बनाने के लिए *जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव* वर्चुअल माध्यम से सीधे प्रधानों से संवाद कर सुझाव व फीडबैक ले रही हैं। इस हेतु उन्होंने विकासखंडवार सीधे ग्राम प्रधानों से जुड़ने लिए लिए दिनवार रोस्टर भी जारी किया है। 

सोमवार को जिलाधिकारी ने विकासखंड भिलंगना के  ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों से संवाद किया। इस दौरान ग्राम प्रधानों को गांव में साफ-सफाई, उपलब्ध कराई जाने वाली दवाओं के सेवन के तरीके एवं निगरानी समिति के दायित्वों के बारे में जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्राम स्तर पर बनाए गए आइसोलेशन केंद्रों की स्थिति एवं उनमें की जाने वाली तमाम आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में भी जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत जनप्रतिनिधियों के कोविड संबंधी वैक्सीनेशन को लेकर सुझाव शासन में भेजे जाने की बात कही। 

वीसी के माध्यम से इस बैठक में सीडीओ अभिषेक रुहेला, प्रभारी चिकित्साधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैलेश्वर, बीडीओ भिलंगना के अलावा एक दर्जन से अधिक ग्राम प्रधान उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!