Ad image

बेरोजगारों को वरदान साबित हो रही है मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

Garh Ninad Samachar।

चमोली। कोरोना काल में बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार मुहैया कराने में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना वरदान साबित हो रही है। इस योजना का लाभ लेकर कई बेरोजगार नौजवान न सिर्फ आत्मनिर्भर बने है बल्कि अपना एक सफल उद्यम स्थापित कर ओरों को भी रोजगार देने के काबिल बने है और अपने इलाके में एक मिसाल पेस कर रहे है। कोरोना के इस काल में जब लोग रोजगार के लिए परेशान है और हजारों लोगों की नौकरियां चली गई वही गैरसैंण निवासी मनोज कुमार और गोपेश्वर निवासी राहुल तिवाडी जैसे कुछ लोगों ने अपना उद्यम संचालित कर एक मिसाल पेश कर रहे है। इन सफल उद्यमियों की कहानी इन्ही के जुवानी पेश है।


गैरसैंण निवासी मनोज कुमार बताते है कि पिछले लाॅकडाउन में अपनी नौकरी गवां देने के बाद बेरोजगार होकर जब मैं घर लौटा तो मुझे रोजगार की चिन्ता सताने लगी। समाचार पत्रों, सोशल मीडिया पर काफी दिनों तक नौकरियां तलाशता रहा। तभी अचानक एक दिन मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के बारे में जानकारी मिली। जिसमें स्वयं का उद्यम स्थापित करने के लिए सब्सिडी युक्त ऋण सुविधा दी जा रही थी। बिना समय खोए मैने बेवसाइट पर आॅनलाइन आवेदन किया। फिर एक दिन उद्योग केन्द्र चमोली से मेरे फोन पर उम्मीद की घंटी बजी और मुझे साक्षात्कार के लिए बुलाया गया। जिलाधिकारी महोदय सहित समिति के सदस्यों ने साक्षात्कार के दौरान मेरे प्रोजेक्ट के बारे में पूरी जानकारी ली। मुझे आॅफसेट प्रिटर्स स्थापना के लिए ऋण स्वीकृत हुआ। मैने फोटोस्टेट मशीन, फोटो प्रिटिंग मशीन, कप्यूटर, लैपटाॅप के माध्यम से विभिन्न सेवाएं देना शुरू किया। जो मेरे लिए काफी फायदेमंद रहा और मेरा व्यवसाय अच्छा चल रहा है। अपनी ऋण की किस्तों को भरने के साथ ही मै अपनी दुकान पर एक अन्य बेरोजगार युवक को भी रोजगार दे रहा हूॅ और आज मैं और मेरा परिवार बेहद खुश हूॅ।
वही दूसरी ओर राहुल तिवाडी बताते है कि अपनी स्नातक की पढाई पूरी करने के बाद लाॅकडाउन के चलते वे नौकरी के लिए बाहर नही जा सके। रोजमर्रे की जरूरतों के लिए खर्चे की समस्या दिनों दिन बढने  लगी। तब मैने अपने घर गांव में ही कुछ छोटा मोटा व्यवसाय करने की सोची। इधर उधर हाथ पैर मारने के बाद मुझे मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के बारे में जानकारी मिली और मैने तुरतं इस स्कीम से मसाला उद्यम स्थापित करने हेतु ऋण के लिए आवेदन किया। मुझे एमएसवाई के तहत लघु उद्यम स्थापना हेतु 4 लाख का ऋण स्वीकृत किया गया। जिससे मैने गोपेश्वर में पेट्रोल पम्प के निकट मसाला उद्यम चलाना शुरू किया। मेरा व्यवसाय अच्छा चल रहा है। मैने अपने साथ दो अन्य लड़कों को भी काम दिया है। मै राज्य सरकार, जिला प्रशासन सहित उद्योग विभाग गोपेश्वर और पंजाब नेशनल बैंक का बहुत आभार व्यक्त करता हूॅ।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!