हैलो टिहरी: 25.05 ग्राम अवैध स्मैक समेत तस्कर गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। श्रीमती तृप्ति भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में जनपद में नशे के कारोबारियों के खिलाफ अभियान जारी है।
टिहरी गढवाल की एसओजी व सीआईयू टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये स्मैक की तस्करी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को करीब 2.5 लाख कीमती 25.05 ग्राम अवैध स्मैक के साथ बंदा रोड, ढालवाला, मुनिकीरेती से रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तगण सतीश पुत्र कलीरामउम्र 30 वर्ष, निवासी गली नंबर 05, मकान नंबर 140, शांति नगर, ऋषिकेश निवासी है। अभियुक्तगण के खिलाफ थाना मुनिकीरेती पर एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!