सांख्यिकी दिवस पर प्रो पीसी महालनोबिस को किया याद

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

चमोली।  सांख्यिकी दिवस पर आर्थिक योजना एवं सांख्यिकीय विकास के क्षेत्र में प्रो0 पी.सी. महालनोबिस द्वारा किए गए उल्लेखनीय योगदान को याद कर उनके चित्र पर माल्यापर्ण किया गया। विदित है कि प्रतिवर्ष 29 जून को प्रो0 पीसी महालनोबिस का जन्मदिन सांख्यिकी दिवस के तौर पर मनाया जाता है। 

कोविड के दृष्टिगत इस वर्ष सांख्यिकी दिवस पर चमोली में आनलाइन गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें खाद्य सुरक्षा प्राप्त करने, भूख को समाप्त करने और पोषण में सुधार करते हुए सतत् कृषि को बढावा देने संबधी विषयों पर गहनता से विचार विमर्श किया गया। 

आनलाइन गोष्ठी में विशेषज्ञों ने सामाजिक आर्थिक नियोजन और नीति निर्माण एवं प्रसिद्व संख्याविद पीसी महालनोबिस के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सांख्यिकीय क्षेत्र में उनके विशेष योगदान को याद किया। महालनोबिस का सबसे बडा योगदान उनके द्वारा शुरू किया गया सैंपल सर्वे की संकल्पना है। इसके आधार पर ही आज के युग में बडी-बडी नीतिया एवं योजनाऐं बनाई जाती है।

गोष्ठी में जिला अर्थ एव संख्या अधिकारी आनंद सिंह जंगपांगी सहित सांख्यिकीय कार्यालय के तमाम अधिकारी जुड़े थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!