विविध न्यूज़शासन-प्रशासन
जिलाधिकारी ने किया पुनर्वास निदेशालय का औचक निरीक्षण,कई अधिकारी मिले नदारद* स्पष्टीकरण तलब

Garh Ninad Samachar
नई टिहरी। जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने अपराह्न में पुनर्वास निदेशालय कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी नदारद मिले जिसमे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सुनीता तलवार, वैयक्तिक अधिकारी उत्तम भंडारी व जनसंपर्क अधिकारी सुरेंद्र सिंह पडियार शामिल है। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित तीनो अधिकारियों का वेतन रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है।
वहीं अन्य कर्मचारियों में सूरज मल व रोहित राणा द्वारा छुट्टी की एप्लीकेशन अधिशासी अभियंता अवस्थापना पुनर्वास खण्ड को लिखी पायी गई जबकि यह पुनर्वास निदेशक को लिखी जानी चाहिए थी। जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित कार्मिकों का स्पष्टीकरण तलब किया है।



