कारगिल शौर्य दिवस पर शहीदों को किया नमन, वीरांगनाओं को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

चमोली। ‘‘कारगिल विजय दिवस’’ पर अमर शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित शहीद पार्क में जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया सहित तमाम जिला स्तरीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों ने भारतीय सेना के अदम्य साहस और शौर्य को नमन करते हुए कारगिल अमर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। 

कोरोना के दृष्टिगत शारीरिक दूरी का पालन करते हुए इस वर्ष बेहद सादगी से शौर्य दिवस पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। कारगिल युद्व में देश के 527, उत्तराखंड राज्य के 75 तथा चमोली जनपद के 11 जवानों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया था।

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने देश के अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि कारगिल युद्व में देश की सीमाओं की रक्षा के लिए वीर सैनिकों के बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल शहीद कृपाल सिंह के पुत्र अमित रावत एवं श्रीलंका में शहीद सुरेंद्र सिंह की पत्नी शांति राणा को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

सहायक जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सूबेदार (औ0 सूबेदार मेजर) कलम सिंह ने कहा कि कारगिल के दुर्गम क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना के घुसपैठियों/सैनिकों को 26 जुलाई को भारतीय सैनिकों ने अपने अदम्य साहस का प्रर्दशन करते हुए मार भगाया। इस अभियान में चमोली जनपद के 11 सैनिकों ने अपना अमूल्य प्राणों का बलिदान दिया। 

शौर्य दिवस के अवसर पर गोपेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष सुरेन्द्र लाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिनव शाह, एडीएम हेमंत वर्मा, सीओ पुलिस धनसिंह तोमर, अन्य जिला स्तरीय अधिकरियों सहित सामाजिक कार्यकर्ता मुरारी लाल एवं गणमान्य नागरिकों ने कारगिल शहीदों को नमन करते हुए श्रद्वासुमन अर्पित किए।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!