राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 161 वादों का निस्तारण: 1 करोड़ 34 लाख 77 हजार 387 की धनराशि के सुलह समझौते

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। जनपद के समस्त न्यायालयों में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। मा. उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वावधान में जनपद के समस्त न्यायालयों में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 161 वादों का निस्तारण 1 करोड़ 34 लाख 77 हजार 387  की धनराशि के सुलह समझौते पर किया गया।

सिविल जज(सी.डि.)/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल श्री अशोक कुमार द्वारा जानकारी दी गई कि राष्ट्रीय लोक अदालत में जिन वादों का निस्तारण किया गया, उनमें फौजदारी,राजस्व, धारा-138 एन आई टी, विद्युत, जलकर, मोटर वाहन, वेतन, भत्ते, सेवानिवृत्ति,श्रम ,दीवानी, वैवाहिक, घरेलू हिंसा, बैंक ऋण वसूली से संबंधित थे।

राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला न्यायाधीश श्री अमित कुमार सिरोही की बेंच द्वारा 68 वादों का निस्तारण ₹ 27,08,052 में, न्यायाधीश रमा पांडे की बेंच द्वारा 5 वादों का निस्तारण  2,07,500 में,  कुटुंब न्यायाधीश शेषचंद्र की बेंच द्वारा 12 वादों का निस्तारण , विनोद कुमार बर्मन की बेंच द्वारा 17 वादों का निस्तारण  ₹ 36,53, 686  में, सिविल जज सीनियर डिवीजन रितिका सेमवाल की बेंच द्वारा 13 वादों का निस्तारण ₹ 33,17, 743 में, अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन ममता पंत की बेंच द्वारा कुल 5 वादों का निस्तारण 4,40,000 में, सिविल जज जूनियर डिवीजन निशा देवी की बेंच द्वारा 9 वादों का निस्तारण 17,000 में, वाह्य न्यायालय सिविल जज जूनियर डिविजन नरेंद्रनगर शंभू नाथ सेठवाल की बेंच द्वारा 15 वादों का निस्तारण ₹ 19,28000 में, सिविल जज जूनियर डिवीजन कीर्तिनगर मनोज राणा की बेंच द्वारा 17 वादों का निस्तारण 11,48, 406 धनराशि के सुलह समझौते पर वादों का निस्तारण किया गया। 

जनपद के समस्त न्यायालयों में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 161 वादों का निस्तारण किया गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!