Ad image

पौड़ी में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 78 वादों का निस्तारण

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

पौड़ी। जनपद के समस्त न्यायालयों (मुख्यालय पौडी, कोटद्वार श्रीनगर तथा लैन्सडौन) में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। मा. उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशों के क्रम में जनपद के समस्त न्यायालयों में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 78 वादों का निस्तारण किया गया।

सिविल जज(सी.डि.)/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल द्वारा जानकारी दी गई कि राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों के निस्तारण के लिये जनपद पौड़ी गढ़वाल में कुल 09 राष्ट्रीय लोक अदालत पीठ गठित की गयी थी। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 393 वाद सन्दर्भित किये गये मुख्यालय पौड़ी हेतु गठित ई-लोक अदालत पीठ सं० 01 द्वारा 10 वाद, लोक अदालत पीठ सं० 02 द्वारा 04 वाद, लोक अदालत पीठ सं० 03 द्वारा 15 वादों का निस्तारण किया गया। 

जबकि बाह्य न्यायालय कोटद्वार हेतु गठित लोक अदालत पीठ सं० 1 द्वारा 17 वाद, लोक अदालत पीठ सं० 2 द्वारा 12 वाद, लोक अदालत पीठ सं० 3 द्वारा 01 वाद लोक अदालत पीठ सं0 4 द्वारा 06 वाद एवं बाह्य न्यायालय श्रीनगर हेतु गठित लोक अदालत पीठ द्वारा 06 वाद तथा बाह्य न्यायालय लैन्सडाउन हेतु गठित लोक अदालत पीठ द्वारा 07 वादों का निस्तारण किया गया है। जनपद के समस्त न्यायालयों में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 78 वादों का निस्तारण किया गया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!