पुलिस ने लगाई चौपाल, नेपाली मूल के निवासियों  का किया सत्यापन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 10 दिसम्बर।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार थाना चंबा और थाना नरेंद्र नगर पुलिस द्वारा  अलग अलग पुलिस टीम नियुक्त कर नेपाली मूल के निवासियों का सत्यापन किया गया तथा लोगों को जागरूक किया गया।   

चम्बा पुलिस ने नागणी क्षेत्र में रहने वाले नेपाली मूल निवास के व्यक्तियों की चौपाल आयोजित की गई जिसमें मौके पर ही उनके सत्यापन की कार्यवाही  की गई एवं साथ ही उन्हें किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल न होने, मादक  पदार्थों का सेवन कर किसी प्रकार का हुड़दंग न मचाने की सख्त हिदायत दी गई।

वहीं थाना नरेंद्र नगर पुलिस द्वारा नेपाली मूल के नागरिकों के सत्यापन की कार्यवाही करते हुए नेपाली लोगों का जागरूक कर हिदायत दी गई कि किसी भी प्रकार का आपराधिक कार्य न करें और जो नेपाल से सगे संबंधी मजदूरी कार्य के लिए आते हैं उनको थाने पर लाकर सत्यापन कार्य में सहयोग करें।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!