विविध न्यूज़

विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए जरूरी है कैरियर काउंसलिंग: प्रो.अग्रवाल

Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा (धारमंडल) टिहरी गढ़वाल में आज विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन करियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर विनोद प्रकाश अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को अपने रूचि के अनुसार ही विषयों का चयन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि जिंदगी मे सफलता प्राप्त करने के लिए सही समय पर सही कैरियर का चुनाव करना आवश्यक है। विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए समय-समय पर कैरियर काउंसलिंग का होना भी जरूरी है। 

कार्यक्रम में करियर काउंसलिंग समिति के संयोजक एवं गणित विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ० अजय कुमार ने अपने व्याख्यान मे छात्र-छात्राओं को दैनिक जीवन मे गणित विषय की उपयोगिता के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गयी। भौतिक विज्ञान के सहायक प्राध्यापक डॉ० अमित कुमार सिंह द्वारा भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में रोजगार की संभावना के बारे में चर्चा की गई। 

डॉ० राकेश रतूड़ी सहायक प्राध्यापक रसायन विज्ञान ने छात्र-छात्राओं को रसायन विज्ञान के महत्व तथा रसायन विज्ञान के क्षेत्र मे संभावित कैरियर के बारे मे विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। अपने व्याख्यान मे बबीता बंटवाण (सहायक प्राध्यापिका जंतु विज्ञान) ने छात्र-छात्राओ को जंतु विज्ञान के क्षेत्र मे कैरियर  विषय पर प्रकाश डाला। 

कार्यक्रम का संचालन कैरियर काउंसलिंग समिति के सदस्य एवं वनस्पति विज्ञान के सहायक प्राध्यापक डॉ० भरत गिरी गोसाई द्वारा किया गया। उनके द्वारा विद्यार्थियो को वनस्पति विज्ञान मे रोजगार के अवसरो, शोध तथा विज्ञान के क्षेत्र मे मिलने वाले फेलोशिप के बारे मे विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। ऑनलाइन काउंसलिंग कार्यक्रम मे बीएससी० द्वितीय वर्ष के सभी छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!