गहरी खाई में गिरे 2 व्यक्तियों को एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। गत रात्रि सवा ग्यारह बजे के लगभग कोतवाली मुनिकीरेती से सूचना मिली कि कोतवाली से 400 मीटर आगे तपोवन की तरफ बाइक सवार 2 ब्यक्ति गहरी खाई में गिर गए हैं।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंची और गहरी खाई में उतरकर रोप के सहारे पीठ में घायल ब्यक्तियों को रेस्क्यु कर सड़क तक पहुंचाया।

घायलों को टीम के पैरामीडिक्स अमित कुमार द्वारा हल्का प्राथमिक उपचार दिया गया व 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।।

घायल सौरभ श्रीवास्तव उम्र 35 पुत्र श्री डी के श्रीवास्तव और रामपाल सैनी उम्र 38 पुत्र श्री हरभान सैनी IDPL के निवासी है।

एस डी आर एफ टीम में सुरेश तोमर, संदीप सिंह, किशोर कुमार, दीपक जोशी प्रेम सिंह, अमित कुमार दबास आदि शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!