Ad image

राजकीय शिक्षक संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर सीईओ एसपी सेमवाल से की वार्ता

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। राजकीय शिक्षक संघ जनपद शाखा टिहरी गढ़वाल के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष श्याम सिंह सरियाल के नेतृत्व में विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी एस पी सेमवाल के साथ बैठक कर विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके निराकरण की मांग की।

बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से मुख्य शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया गया।जिसमें प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी भिलंगना द्वारा शिक्षकों के उत्पीड़न करने, अभद्र शब्दों का प्रयोग करने एवं  उनका अकारण वेतन रोकने जैसी करवाई की शिकायत की गई। साथ ही ग्रीष्मावकाश के दौरान कोरोना एवं परिषदीय परीक्षा ड्यूटी करने वाले शिक्षकों के उपार्जित अवकाश प्रकरणों को स्वीकृत करने, सामान्य भविष्य निधि में से स्थाई अथवा अस्थाई की निकासी के लिए मांगे जा रहे महालेखाकार की पर्ची का विरोध से भी मुख्य शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया गया।

इसके अतिरिक्त राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिनगर में छात्र की मृत्यु के मामले में निलंबित  शिक्षक का पक्ष  रखते हुए उनका निलंबन तत्काल समाप्त करने की मांग की गई।

मुख्य शिक्षा अधिकारी नेसभी बिंदुओं पर सकारात्मक आश्वासन दिया और जल्द से जल्द जांच कर निर्णय करने का भरोसा दिलाया।

बैठक मे राजकीय शिक्षक संघ टिहरी गढ़वाल के जिलाध्यक्ष श्री श्याम सिंह सरियाल, जिला मंत्री लक्ष्मण सिंह रावत , उपाध्यक्ष दिलबर सिंह रावत, जिला प्रवक्ता कमलनयन रतूड़ी, शीशपाल कंडियाल, अरविंद कोठियाल, बुद्धि भट्ट ,दिनेश गंगवाल ,रजनीश नौटियाल, जगमोहन शर्मा, भारत भट्ट, राजेश सेमववाल, उपेंद्र मैठाणी, भगवती टम्टा, दाताराम पेटवाल, केसर सिंह रावत, विजय राज मियां, रामचंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!