राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। राजकीय महाविद्यालय नरेन्द्रनगर में एनएसएस इकाई द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत साफ-सफाई व वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। 

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कॉलेज की प्राचार्य प्रो प्रीति कुमारी ने कहा कि पौधों का रोपण करने के बाद उन्हें सुरक्षित और संरक्षित करने का जिम्मा भी हमारा होना चाहिए। इसके लिए समाज को भी जागरूक करने की आवश्यकता है।

एनoएसoएसo के कार्यक्रम अधिकारी डॉo संजय कुमार ने स्वच्छता पखवाड़े के महत्व पर चर्चा करते हुए छात्र- छात्राओं से पर्यावरण को स्वच्छ और साफ रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जो पेड़ हम लगाते हैं उसकी देखभाल करने की जिम्मेदारी भी हमारी होनी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय प्रांगण सहित कॉलेज के मुख्य मार्ग, प्रशासनिक भवन,मल्टीपर्पज हाल तक के मार्ग की साफ-सफाई कर वृक्षारोपण किया।

कार्यक्रम में महाविधालय के प्राध्यापक डॉo अनिल कुमार नैथानी,डॉo सुधा रानी,डॉo हिमाँशु जोशी,डॉo संतोष कुमार,मुनेद्र कुमार,भूपेंद्र, अजय, मनीष,एनएसएस के छात्र अनिल नेगी, शीतल रमोला,शिवानी चमोली, प्रियंका,मनीषा चमोली, तनुज, निखिल,शिवम डयूड़ी, तनवीर आलम,दीपक डयूड़ी, सुमित,विवेकानंद चौबे,राहुल, आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!