Ad image

मातम: जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। प्रताप नगर विकास खंड की ओण पट्टी के शुक्री गांव से एक हृदयविदारक खबर आई है की गांव के सुंदरलाल सेमवाल, उनकी धर्मपत्नी और उनकी 12 वर्षीय पोती का जंगली मशरूम (च्यूं) खाने से असमय निधन हो गया है। इस घटना के बाद से उनके परिजनों रिश्तेदारों के साथ साथ क्षेत्र में भारी शोक व्याप्त है।

जंगली मशरूम खाने से इनकी तबियत बिगड़ी जिसके बाद इन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। जहां सबसे पहले पोती का तो दोपहर बाद दादा और देर रात दादी का भी निधन हो गया।  स्व. सुंदरलाल सेमवाल एक मिलनसार व्यक्ति थे। 

बताते चले कि कुछ दिन पूर्व प्रतापनगर के ही खोलगढ़ निवासी चालक चमन सिंह और उनकी 13 वर्षीय सुपुत्री की भी जंगली मशरूम खाने से मौत हुई थी। अभी क्षेत्रवासी उस घटना को भूले भी न थे कि शुक्री के सेमवाल परिवार के साथ इस तरह का हादसा हो गया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!