Ad image

सीडीओ नमामि बंसल ने जनता दर्शन कार्यक्रम में शिकायतों के निराकरण के दिए निर्देश

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी । शासन के निर्देशों के क्रम में प्रत्येक सोमवार को जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किये जाने के क्रम में कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जनता दर्शन कार्यक्रम संपन्न हुआ। 

जनता दर्शन कार्यक्रम में कुल 3 प्रकरण/ शिकायतें दर्ज हुई । जिनमें ग्राम सुनार गांव, विकासखंड चम्बा की  बेगम जरीना ने इन्दिरा आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने की मांग पर मुख्य विकास अधिकारी ने पीडी डीआरडीए आनन्द सिंह भाकुनी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। 

 ग्राम पिपली, विकासखंड चम्बा के ठेकेदार पूरण सिंह रावत की शिकायत थी की वर्ष 2002 से जल निगम द्घारा अभी तक भुगतान नही किया जिस पर सीडीओ ने ईई जल निगम आलोक कुमार को मामले पर उचित कार्यवाही के निर्देश दिये। 

ग्राम धरवालगांव विकासखण्ड थौलधार के प्रताप सिंह बिष्ट की शिकायत थी की दो कम्पनीयों के द्वारा उनकी निजि भूमि पर कब्जा किया गया है जिस पर सीडीओ ने उप जिलाधिकारी कण्डीसौड़ से तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु पत्र लिखने के लिए सम्बन्धित को निर्देश दिये। 

इसके पश्चात मुख्य विकास अधिकारी ने पिछले सप्ताह के जनता दर्शन कार्यक्रम में  निवारण हेतु अधिकारियों को दिये प्रकरणों पर भी चर्चा की तथा निर्देश दिये कि यदि अभी तक निराकरण नहीं हुआ है तो तत्काल पत्र व्यवहार कर निराकरण किया जाये । वहीं आज की दर्ज  शिकायतों पर  भी प्राथमिकता के आधार पर ससमय कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।

बैठक में पीडी डीआरडीए आनन्द सिंह भाकुनी,  जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी एसएस बिष्ट, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी निर्मल कुमार शाह, जिला युवा कल्याण अधिकारी मुकेश डिमरी, सेवायोजन अधिकारी विक्रम, ईई जल संस्थान सतीश नौटियाल के अलावा अन्य विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे। 


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!