18 नवम्बर को होगा जिला योजना समिति के सामान्य निर्वाचन हेतु मतदान/मतगणना

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने जनपद में जिला योजना समिति के सामान्य निर्वाचन -2021 कराये जाने हेतु सार्वजनिक सूचना जारी की है।  

उन्होंने बताया कि जिला योजना समिति के निर्वाचन हेतु मतदान कार्य आगामी 18 नवम्बर को  पूर्वान्ह 08 बजे से अपराह्न 03 बजे तक एवं मतगणना कार्य भी 18 नवम्बर को ही अपराह्न 03.30 बजे से कार्य समाप्ति तक संपादित किया जायेगा।

आवंटित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र  क्रमांक 02-नगर पालिका परिषद टिहरी-सम्मिलित निकाय- नगर पालिका नरेन्द्रनगर, 03-नगर पालिका चम्बा सम्मिलित निकाय-नगर पंचायत चमियाला, गजा, कीर्ति नगर, घनसाली व लम्बगांव तथा क्रमांक 04-नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती ढालवाला सम्मिलित नगर पंचायत देवप्रयाग का मतदान क्रमशः नई टिहरी स्थित जिला पंचायत कार्यालय के कक्ष संख्या 01, 02 एवं 03 में बनाये गये मतदान केन्द्रों में कराया जायेगा। 

उन्होंने निर्वाचन ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों/ कर्मचारियों को निर्देश दिये हैं कि निर्वाचन कार्यक्रम कोविड-19 के संबंध में केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जारी गाईड-लाईन्स का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए सम्पन्न कराया जाय।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!