बीएसएनएल की लचर सेवा से जनता में रोष, टावर बने शो पीस

Govind Pundir
3 Min Read
खबर को सुनें

गजा से डी पी उनियाल की रिपोर्ट । विकासखंड चंबा के गजा व नकोट में लगे भारत संचार निगम लिमिटेड के टावर शो पीस बनकर  रह गये हैं । बी एस एन एल की लचर सेवा के कारण सरकारी व अर्ध सरकारी कार्यालयों सहित सीएससी सेंटरों में काम बाधित होता रहता है ।  

प्रगतिशील जन विकास संगठन गजा टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद उनियाल तथा सिविल सोसायटी नकोट मखलोगी के अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत ने विगत कई बार जिलाधिकारी टिहरी को ज्ञापन सौंपा है कि ब्रॉडबैंड नेट सेवा बाधित होने से जहां एक ओर काम में बाधा पहुंचती है वहीं दूसरी ओर नेट डाटा पैक आधे माह ही चल पाता है । इससे धीरे-धीरे लोग बीएसएनएल फ़ोन के सिम बदल रहे हैं । 

नकोट में साल 2007 में टावर लगाया गया था। लोगों को लग रहा था कि अब नकोट मखलोगी सहित निकटवर्ती गांवों में बीएसएनएल ठीक काम करेगा लेकिन यहां पर दैनिक वेतन पर कर्मचारी रखा गया तथा तब से लेकर आज तक 2जी से 3जी में भी नहीं किया गया । विगत एक साल से दैनिक मानदेय पर रखे कर्मचारी को भी हटा दिया गया है । अब यह टावर मात्र शो पीस बन गया है । अब केवल हाथी दांत साबित हो रहा है जो केवल दिखावा रह गया है । 

मानदेय पर कर्मचारी नहीं रख कर भारत संचार निगम लिमिटेड कंपनी सेवा को ठप्प करने पर लगी है ।नगर पंचायत गजा में डाकघर , तहसील में कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । 

प्रगतिशील जन विकास संगठन गजा के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद उनियाल तथा सिविल सोसायटी नकोट मखलोगी के अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत ने दिनांक 13-12-2021 को तहसीलदार गजा के माध्यम से जिलाधिकारी महोदया टिहरी गढ़वाल नई टिहरी को ज्ञापन सौंपा है उन्होंने कहा कि विक्रम सिंह रावत ने बी एस एन एल के अपर महाप्रबंधक बी एस नेगी से फोन पर बात कर शिकायत दर्ज कराई है । दोनों संगठनों ने जिलाधिकारी टिहरी से तुरंत निराकरण की मांग की है ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!