हरक सिंह से मंत्री पद छीना, 6 साल के लिए बाहर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह रावत को मंत्री मंडल से बाहर कर दिया है। रावत पिछले कई दिनों से चर्चा में हैं। कभी त्यागपत्र दे रहे हैं तो कभी वापस ले रहे हैं।
पार्टी पर अपनी व बहु के लिए टिकट देने का दबाब बना रहे थे। लेकिन भाजपा आलाकमान जब इसके लिए तैयार नही हुआ तो वह लगातार कांग्रेस के संपर्क में थे। इसी के चलते उन्हें मंत्री पद से बर्खस्त करते हुए पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
सूत्रों का कहना है कि वह कल कांग्रेस जॉइन कर सकते हैं। वह आज दिल्ली चले गए हैं।