गुलदार ने एक व्यक्ति को बनाया निवाला, शूटर की मांग

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। गजा तहसील के ग्राम पसर पट्टी धमांदसयुं में तेंदुए ने एक व्यक्ति को निवाला बनाया । नरेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पसर पट्टी धमांदस्युं में आज सुबह करीब साढ़े छः बजे जब राजेन्द्र सिंह रावत उर्फ भगतसिंह पुत्र जीवा सिंह स्नान करने के बाद कमरे से बाहर पूजा करने के लिए फूल लेने गये तो पहले से घात लगाए बैठे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया तथा उन्हें घसीट कर कुछ दूर ले गया ।

राजेन्द्र सिंह के रोने की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले लोगों ने शोरगुल मचाया लेकिन गुलदार तब तक उसको मार चुका था । सुबह हुई इस घटना से क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल है । इसी क्षेत्र में बेरनी गांव में कुछ दिन पहले एक बृद्ध महिला को गुलदार ने अपना निवाला बनाया था । सूचना मिलते ही राजिअधिकारी विवेक जोशी व राजस्व उप निरीक्षक ओडाडा रमेश नौटियाल घटना स्थल पर पहुंचे ।

क्षेत्रिय जनता में घटना से भारी आक्रोश है क्योंकि जनता गुलदार को मारने की मांग करते आ रहे हैं । पसर गांव में पोलिंग बूथ पर जाने के लिए भी मतदाता डर रहे हैं । घटना सुनकर क्षेत्र के लोगों ने गुलदार को मारने के लिए शूटर भेजने की मांग की है ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!