अपराधपुलिस प्रशासनविविध न्यूज़

वित्तीय साइबर हैल्प लाइन नं0 155260 को बदलकर किया गया 1930

Please click to share News

खबर को सुनें
नई टिहरी। गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पूर्व में वित्तीय साइबर शिकायतों हेतु 155260 हैल्प लाईन नम्बर का संचालन किया जा रहा था।‌ पूरे उत्तराखण्ड प्रदेश में जनता को साइबर हैल्प लाइन की मदद से वित्तीय धोखाधड़ी की सूचना देने/धोखाधड़ी से हुए आर्थिक नुकसान को बचाने में काफी सहायता मिली है।

ऑनलाइन सामान की खरीददारी करते हुये अधिकृत वैबसाइट से ही सामान खरीदें व किसी भी प्रकार के लोभ लुभावने अवसरों/ फर्जी साइट/धनराशि दोगुना करने वाले अन्जान संदेशों के प्रलोभन में न आयें।
       
किसी भी ऑनलाइन ट्रेडिंग साइट व लॉटरी एवं ईनाम जीतने के लालच में आकर धनराशि देने तथा अपनी व्यक्तिगत जानकारी व महत्वपूर्ण डाटा शेयर करने से बचें।

साइबर अपराध घटित हो जाने पर तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन से सम्पर्क करें या साइबर हैल्पलाईन 1930 पर कॉल करें।


Please click to share News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!