लोस्तू कांडा गांव के समीप यूटिलिटी दुर्घटना में 2 घायल

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

अपडेट- घायल राजेश को मृत घोषित किया गया है

टिहरी गढ़वाल। विकास खंड कीर्तिनगर अंतर्गत आज 28 मार्च को शाम 6:00 बजे लगभग एक यूटिलिटी कार बडियार गढ़ -घड़ियालधार मोटर मार्ग पर लोस्तू कांडा गांव के समीप सड़क से लगभग 250 मीटर नीचे खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।

यूटिलिटी वाहन में कुल 2 लोग सवार थे, जो घायल हुए हैं। जिन्हें स्थानीय ग्रामीणों की मदद से खाई से निकाला गया तथा 108 एंबुलेंस द्वारा बेस अस्पताल श्रीनगर चौरास ले जाया जा रहा है।

दुर्घटना में राजेश पुत्र सते सिंह उम्र 52 वर्ष लगभग, निवासी-ग्राम क्वीली तहसील कीर्तिनगर तथा विनोद सिंह पुत्र प्रेम सिंह उम्र- 51 वर्ष लगभग, निवासी- उपरोक्त घायल हुए।

ब्रेकिंग– राजेश पुत्र सते सिंह उम्र 52 वर्ष लगभग, निवासी-ग्राम क्वीली तहसील कीर्तिनगर को डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया है।

Share This Article
error: Content is protected !!