ब्रेकिंगराजनीतिविविध न्यूज़

ब्रेकिंग: भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक सपा में शामिल, भाजपा को तगड़ा झटका

Please click to share News

खबर को सुनें

यूपी।  स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा के पौत्र एवं भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक ने आज आजमगढ़ की रैली में समाजवादी पार्टी जॉइन कर ली। मयंक के समाजवादी पार्टी में जाने से भाजपा को तगड़ा झटका लगा है।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज आजमगढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी ने सपा ज्वाइन कर ली है। बता दें कि हाल ही में मयंक जोशी ने अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। 

इस मौके पर अखिलेश ने कहा, मयंक के आने से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। उन्होंने बीजेपी पर भी जमकर निशाना साधा। कहा कि जो लोग गर्मी निकाल रहे थे, वे छः चरणों में ही ठंडे पड़ गए। लोगों ने घरों से उनके झंडे उतार दिए। अखिलेश ने कहा कि छठे चरण में ही समाजवादी पार्टी छक्के छुड़ा दिए हैं। ये बाबा मुख्यमंत्री को छः चरणों के बाद नींद नहीं आ रही है। कहा कि 10 मार्च के बाद बाबा वापस मठ में चले जाएंगे 


Please click to share News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!