Ad image

राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलह समझौते के आधार पर मुकदमों का किया निस्तारण

Govind Pundir
4 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। आज जिला जजशिप टिहरी गढ़वाल में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

माननीय जिला न्यायाधीश श्री अनुज कुमार संगल की अध्यक्षता में कुल 9 बेंचो के द्वारा पक्षकारो के आपसी सुलह समझौते के आधार पर मुकदमो का निस्तारण किया गया।

संचालन व्यवस्था सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अशोक कुमार द्वारा किया गया।

अपडेट::

राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ 200 वादों का निस्तारण। माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार मा० उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा  प्राधिकरण, नैनीताल के तत्वाधान में आज दिनांक 12.03.2022 (द्वितीय शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद टिहरी गढ़वाल के जिला न्यायालय एवं बाहय न्यायालयों / राजस्व न्यायालयों में किया गया,  जिसमें वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया । जैसे- फौजदारी के शमनीय मामले राजस्व सम्बन्धित मामले धारा 138 एन आई एक्ट सम्बन्धित मामल विद्युत एवं जलकर मामले मोटर दुर्घटना प्रतिकर संबंधित मामले, वेतन भत्तों एवं सेवानिवृत्त से संबंधित मामले श्रम सम्बन्धी मामले, दीवानी वाद, वैवाहिक बाद घरेलू हिंसा वाद एवं बैंक एवं ऋण वसूली से सम्बन्धित मामले एवं अन्य ऐसे मामले जो सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित हो सके।

दिनांक 12:03-2022 (द्वितीय शनिवार) को आयोजित मा० जिला न्यायाधीश टिहरी गढ़वाल श्री अनुज, कुमार सगल की अध्यक्षता में गठित कुल 09 बैचों के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में मा० अपर जिला न्यायाधीश टिहरी गढ़वाल श्रीमती रमा पाण्डेय की बेंच द्वारा कुल 10 वादों का निस्तारण रू० 6.64,152/- धनराशि के सुलह समझौते पर किया गया। मा० कुटुम्ब न्यायालय टिहरी गढ़वाल श्री शेष चन्द्र की बैंच द्वारा कुल 06 वादों का निस्तारण रू० 2,94,000/- धनराशि के सुलह समझौते के आधार पर किया गया। मा० मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट टिहरी गढ़वाल श्री विनोद कुमार वर्मन की पंच द्वारा फुल 52 वादों का निस्तारण रू० 73,96,460/ नराशि के सुलह समझौते पर किया गया। सिविल जज सी०डिए टिहरी गढ़वाल रीतिका समवाल की बैंच द्वारा कुल 03 वादों का निस्तारण रू० 4,80,000/- धनराशि के सुलह समझौते पर किया गया। अपर सिविल जज दिहरी गढ़वाल श्रीमती ममता पंत की बंच द्वारा कुल 11 वादों का निस्तारण रू० 18.21.600/ अनुराशि के सुलह समझौते पर किया गया। सिविल जज जडि०” नई टिहरी निशा देवी की बैंच द्वारा कुल 14 वादों का निस्तारण रू० 28,67,000/- धनराशि के सुलह समझौते पर किया गया। बाह्य न्यायालय सिविल नरेन्द्रनगर श्री शम्मू नाथ सेठवाल की बैच द्वारा कुल 44 वादों का रू० 5,00000/- धनराशि को निस्तारण सुलह समझौते पर किया गया। बाह्य न्यायालय सिविल जज जूडि” कीर्तिनगर श्री मनोज राणा की बैच द्वारा कुल 12 वाद का निस्तारण रू0 1,12,500/- धनराशि के सुलह समझौते पर किया गया। बाह्य न्यायालय सिविल जज ज०डिए प्रतापनगर श्री रवि अरोड़ा की बच द्वारा कुल 04 वादों का निस्तारण रू० 3,12,000/- धनराशि के सुलह समझौते पर किया गया। प्री-लिटिगेशन स्तर पर कुल 45 वादों का निस्तारण रू० 26,3,275 /- धनराशि के सुलह समझौते पर किया गया। अंत जनपद टिहरी गढ़वाल में कुल 200 वादों का निस्तारण रू० 1,44,37,712/- (एक करोड़, चवालिस लाख, सैतीस हजार सात सौ बारह) की धनराशि के सुलह समझौते पर किया गया है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!