उत्तराखंडब्रेकिंगराजनीतिविविध न्यूज़

दीपक बाली बने उत्तराखंड ‘आप’ के मुखिया

Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को नया मुखिया मिल गया है। काशीपुर से पार्टी के वरिष्ठ नेता और उम्मीदवार रहे दीपक बाली को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। आप प्रभारी दिनेश मोहनिया द्वारा नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की गई है।

आप प्रभारी ने कहा कि आप पार्टी काम करने वाली पार्टी है और जिस तरीके से पार्टी ने प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा है उससे जाहिर है कि जनता ने पार्टी को अपार स्नेह दिया। 

नवनिर्वाचित अध्यक्ष बाली ने प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है वह उसमें खरा उतरने की कोशिश करेंगे।


Please click to share News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!