समाधान पोर्टल/विंडो पर अनाश्यक रूप से अभिलेखागार प्रतिलिपि शुल्क लेना न्याय संगत नहीं-शांति भट्ट

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एवम वरिष्ठ अधिवक्ता शांति प्रसाद भट्ट ने कहा कि सरकार द्वारा समाधान पोर्टल/विंडो पर अनाश्यक रूप से अभिलेखागार प्रतिलिपि शुल्क लिया जा रहा है, जबकि वादकारी और आमजन स्टांप/नकल शुल्क भी दे रहे है, इससे सरकार दोहरा शुल्क वसूल रही है जो की न्याय संगत नहीं है।

श्री भट्ट ने एक बयान में कहा कि उत्तराखंड सरकार प्रत्येक जिले में समाधान पोर्टल के माध्यम से राजस्व अभिलेखागार की प्रतिलिपियों(नकल) के लिए आवेदन करने वालो से अनावश्यक रूप से 30 रूपए के शुल्क की उगाही कर रही है, जबकि अपने राजस्व रिकार्ड की प्रतिलिपि प्राप्त करने के लिए वादकारी या आमजन विधिवत कोर्ट फीस व नकल स्टांप/ टिकटों सहित प्रपत्र 25, नियम 223 अध्याय 9 भू राजस्व अधिनियम के तहत देय करता ही है, इससे वादकारियों/आमजन से प्रतिलिपि हेतु दोहरा शुल्क वसूला जा रहा है, इससे आमजन को आर्थिक, मानसिक व शारीरिक कष्ट हो रहा है
सरकार से आग्रह है, कि समाधान पोर्टल या विंडो पर लिए जा रहे नकल शुल्क की बाध्यता को तत्काल समाप्त किया जाय ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!