पाली हाउस में सब्जी उत्पादन को बढ़ावा दे रहे हैं मंडी समिति के अध्यक्ष

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

गजा से डी पी उनियाल। पाली हाउस निर्माण करने के लिए क्षेत्र के लोगों को जागरूक कर रहे हैं नरेन्द्र नगर मंडी समिति के अध्यक्ष बीर सिंह रावत । बताया कि वह नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को पाली हाउस लगाने के लिए सुझाव दे रहे हैं ताकि काश्तकार अपने दैनिक उपयोग के अलावा सब्जी उत्पादन करके अपनी आय के स्रोत भी बढ़ाये ।

अध्यक्ष बीर सिंह रावत ने बताया कि उन्होंने स्वयं दो पाली हाउस लगायें हैं उनके अंदर गोभी , टमाटर ,खीरा , बीन, मिर्च , पत्ता गोभी , शिमला मिर्च का उत्पादन किया जा रहा है ।इसके साथ ही कुछ बेल वाली सब्जी भी उगाई गई है ।यह ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों के लिए लाभदायक हो सकता है ।कहा कि समूह के रूप में क़ृषि यंत्र , ट्रैक्टर,आटा चक्की , धान कुटाई चक्की आदि ली जा सकती है इससे लोगों की आय बढ़ेगी ।अपने दोनो पाली हाउस से प्रतिदिन आर्गेनिक सब्जी उपयोग में ला रहे हैं ।अब उन्होंने खुले खेतों में भी सब्जी उत्पादन शुरू कर दिया है । जंगली जानवरों से सब्जी सुरक्षा पर बताया कि मिर्च, अदरक ,के अलावा अन्य कई फल ऐसे हैं जिनको जंगली जानवर नुकसान नहीं पहुंचाते हैं ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!