सेना का जवान बहा, SDRF ने रेस्क्यू कर शव किया बरामद

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश। लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र के फूल चट्टी के पास भारतीय सेना का 25 वर्षीय जवान  गंगा की लहरों में फंस कर बह गया ,एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाकर तीन किलोमीटर दूर जवान का शव बरामद किया है।

लक्ष्मणझूला पुलिस ने बताया की राजस्थान से 6 लोगों का दल ऋषिकेश घूमने के लिए आया था,दल के सभी लोग फूल चट्टी के पास घूमने के लिए गए थे, वहां पर यह लोग गंगा में स्नान करने लगे तभी 25 वर्षीय नितुल यादव को की भारतीय सेना का जवान बताया जा रहा है वह गंगा की तेज बहाव में फस कर बह गया, नितुल को गंगा में बहते देख उसके साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन कामयाबी हाथ नहीं लगी। देखते ही देखते नितुल गंगा की तेज बहाव में आंखों से ओझल हो गया।

युवक के डूबने की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद लक्ष्मण झूला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक के रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम फूल चट्टी के पास घटना स्थल पर पहुंची और गंगा की उफनती लहरों के बीच सर्च अभियान शुरू किया गया। टीम में किशोर कुमार, मातबर सिंह, जितेंद्र रावत, रमेश भट्ट, शिवम व सूरज शामिल रहे।

एसडीआरएफ इंचार्ज कविंद्र सजवाण ने बताया कि गंगा में डूबे सेना के जवान को घटनास्थल से 2 किलोमीटर आगे नीम बीच के पास एक टापू पर बरामद कर लिया गया है उसको अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!