सुरकंडा में रोपवे में खराबी के चलते 25 मिनट तक हवा में लटके रहे विधायक किशोर व अन्य

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। सिद्धपीठ सुरकंडा माता के दर्शन कर ट्रॉली से वापस आ रहे टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय व अन्य लोग ट्रॉली में खराबी आने के कारण 25 मिनट तक हवा में लटके रहे। आनन फानन में टेक्निकल टीम ने ट्रॉली को ठीक कर सभी को सुरक्षित उतारा। 

ट्रॉली मे फंसे विधायक उपाध्याय

इस घटना के बाद टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने तकनीकी जांच के लिए पत्र लिखा है। ट्रॉली संचालन पर फिलहाल पाबंदी लगा दी गई है। एसडीएम धनोल्टी लक्ष्मी राज चौहान ने सिडकुल को रोप वे की जांच करने के निर्देश दिए हैं।यह घटना रविवार दोपहर की है जब टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय कार्यकर्ताओं के साथ सिद्धपीठ मां सुरकंडा के दर्शन के लिए ट्रॉली से मंदिर गए। पूजा अर्चना के बाद जब वह वायस लौट रहे थे तो बीच में ट्राली फंस गयी। जिससे विधायक समेत यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। सभी लोग करीब 25 मिनट बाद प्लेटफार्म पर उतारे गए।

विधायक ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि रोपवे की नियमित निगरानी की जाए। हालांकि उन्होंने यहां फंसे लोगों को धीरज रखने की अपील की।  कंपनी के सुपरवाइजर नरेश बिजल्वाण का कहना है कि कंपनी ने इस माह 18 जुलाई से शटडाउन लेने का निर्णय लिया था लेकिन उससे पहले यह घटना हो गई।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!