Ad image

मुख्य महाप्रबंधक उत्तराखंड जल संस्थान से मिले कर्मचारी नेता, समस्याओं पर की चर्चा

Garhninad Desk
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून। उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ एवं उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने मुख्य संयोजक रमेश बिंजोला के नेतृत्व में मुख्य महाप्रबंधक उत्तराखंड जल संस्थान नेहरू कॉलोनी श्रीमती नीलिमा गर्ग को मुख्य महाप्रबंधक के पद पर पदोन्नति होने पर उनको बधाई दी गई तथा कर्मचारी संघ द्वारा आशा की गई कि आप विभागीय एवं कर्मचारी हित में कार्य करते रहेंगे l मुख्य महाप्रबंधक ने आश्वस्त किया कि कर्मचारियों की जो भी मुख्यालय स्तर पर मांगे लंबित होगी उस पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी l

तत्पश्चात सचिव प्रशासन उत्तराखंड जल संस्थान से कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा द्वारा वार्ता की गई जिसमें कर्मचारी संघ द्वारा जुलाई 2022 चयन वर्ष में सभी समवर्गों के रिक्त पदों पर पदोन्नति करने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ग्रेजुएटी का भुगतान, आयुष्मान योजना का लाभ तथा समूह घ से ग में कर्मचारियों की पदोन्नति आदि बिंदुओं पर वार्ता की गई। जिसमें सचिव प्रशासन द्वारा माह जुलाई 2022 में कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया ।

वार्ता में श्याम सिंह नेगी, शिशुपाल रावत, संदीप मल्होत्रा, धन सिंह नेगी, जगमोहन बिष्ट, प्रवीण गुसाईं, पवन केडिया, धन सिंह बिष्ट ,धन सिंह चौहान, बृजमोहन जुयाल, अशोक हरदयाल , रमेश चंद शर्मा ,धनपाल पवार, सतीश संपूर्ण गुसाईं, नरेंद्र राजपूत राजीव कुमार रणबीर अंशुल कुमार आशीष तिवारी सुभाष डीपी बद्री चतर सिंह प्रदीप तोमर संजय शर्मा राजकुमार अग्रवाल सनी कुमार धनपाल सिंह आदि उपस्थित रहे l


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!